No Slide Found In Slider.
राजनीति

भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत।

भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत।

भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बनने के बाद देवेंद्र नरवरिया के प्रथम नगर आगमन पर जिले वासियों ने किया जोरदार स्वागत।

जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया के साथ राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, विधायक संजीव सिंह, के पी सिंह सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा विधायक संजीव सिंह की करीबी माने जाते हैं।

प्रदीप राजावत संवाददाता भिंड/भारतीय जनता पार्टी भिण्ड के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया के प्रथम नगर आगमन पर ग्वालियर से भिंड आते समय जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया इस दौरान उनके साथ राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया मेहगांव क्षेत्र तक एवं विधायक संजीव सिंह के पी सिंह भदौरिया सहित कई भाजपा के नेता भिंड तक मौजूद रहे, नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया जोकि भाजपा विधायक संजीव सिंह के करीबी माने जाते हैं नगर आगमन के बाद भिण्ड शहर के व्यापार मण्डल धर्मशाला मे आयोजित ‘आभार सभा’ कार्यक्रम रखा गया जिसमें उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी के विधायक “संजीव सिंह” संजू भी मौजूद रहे।
आभार सभा मे भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व विधायक रसाल सिंह, शिवशंकर समाधिया जी,वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह भदौरिया (दद्दा) ,खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह कुशवाह,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा(राजे),नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि,उपाध्यक्ष भानू भदौरिया ,वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सतेन्द्र भदौरिया,शिवराज यादव ,जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राजीव उपाध्याय ,अमित दुबे,मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र भदौरिया,शेरू पचौरी, अमित जैन,टीपू भदौरिया,महिला मोर्चा पदाधिकारी,पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।। भिंड भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद आगामी 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा एकजुट दिख रही है।

भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

a

Related Articles

Back to top button