ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
अजय को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अजय शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं उनका स्वागत करे हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार किया है।
इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, भाजपा किसान मोर्चा की महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत एवं मण्डल उपाध्यक्ष प्रतीक पाण्डे ने कार्यकर्ताओं के साथ अजय शर्मा का माल्यार्पण एवं पार्टी का पटका डालकर बधाई दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि अजय शर्मा के जिला मीडिया प्रभारी बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। क्योंकि वे मीडिया के क्षेत्र में मजबूत जनाधर रखते हैं। वे पहले भी जिले में मीडिया प्रभारी के पद पर रह चुके हैं। शर्मा की नियुक्ति पर भाजपा के जिला पदाधिकारियों ने बधाई दी है।



