No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम को किया याद

भिण्ड। देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, मिसाइलमैन के रूप में प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अवंतीबाई मांगलिक भवन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभनी श्रृद्धांजली अर्पित की।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि कलाम साहब की मिसाल ढूंढना मुश्किल है। गरीबी में शिक्षा ग्रहण करना उनके लिए मुश्किल भरा काम रहा। विलक्षण प्रतिभा के धनी कलाम साहब को कामयाबी कदम चूमने के लिए बेताब रहती थी। उन्होंने 1974 और 1998 में परमाणु परीक्षण में मुख्य भूमिका निभाई और हम देशवासियों को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत और युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज नरवरिया ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में डॉ. कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने देश को अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाईल के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, शेरू पचौरी एवं श्याम राठौर, मण्डल महामंत्री संतोष राजावत एवं सत्येन्द्र राजावत, पूर्व सह मीडिया प्रभारी अमित यादव, जिला आईटी प्रभारी दीपेश तोमर, मण्डल उपाध्यक्ष प्रतीक पाण्डे एवं रवि बाजपाई, मण्डल मंत्री प्रशांत सोनी एवं सूरज बरुआ, जिला सह कोषाध्यक्ष सौरभ पलक, युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष अभिनव तोमर, मण्डल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी, केके भदौरिया, रितेश भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button