No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सच्चे अर्थों में राष्ट्रकवि थे मैथिलीशरण गुप्त : पाठक

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रकवि गुप्त की जयंती मनाई

भिण्ड। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैण्ड भिण्ड पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त हिन्दी खडी बोली के प्रसिद्धि कवि थे। उनकी कला और राष्ट्र प्रेम के कारण उन्हें राष्ट्रकवि का दर्जा प्राप्त है। उनकी कविताओं की विशेष बात ये भी थी वे खडी बोली में लिखने वाले पहले कवि थे जिसकी वजह से कवियों में उनका एक अलग स्थान रहा। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त की कविताओं ने स्वतंत्रा में बहुत बडा योगदान दिया है, उनका देश के प्रति इसी अपार प्रेम के कारण उनके जन्म दिवस को राष्ट्रकवि दिवस के रूप मनाया जाता है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर, मण्डल महामंत्री सत्येन्द्र सिंह राजावत, युवामोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव जैन, मण्डल उपाध्यक्ष प्रतीक पाण्डे, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह राजावत एवं अवनीश त्रिपाठी, भूपेन्द्र ओझा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button