No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मेहगांव एवं गोरमी पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

हजारों छात्र-छात्राएं हुए तिरंगा यात्रा में शामिल

मेहगांव। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व सोमवार को मेहगांव पुलिस द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा नगर में पुरानी पानी की टंकी के पास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से प्रारंभ होकर गांधी रोड, भिण्ड तिराहे से होते हुए शा. उच्चतर माध्यमिक कन्याशाला पर संपन्न हुई। उधर गोरमी थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में गोरमी नगर भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
मेहगांव में निकली तिरंगा यात्रा में नवागत एसडीओपी मेहगांव दीपक सिंह तोमर, थाना प्रभारी ओमप्रकाश मिश्रा, शा. कन्या शाला के प्राचार्य महेन्द्र दांतरे के नेतृत्व में हजारों छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर भाईचारे का संदेश देते हुए स्वाधीनता संग्राम सेनानी अमर शहीदों को नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

a

Related Articles

Back to top button