नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के मार्गदर्शन में भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष होने पर निकाली रैली।

भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष होने पर नेता प्रतिपक्ष के निर्देशन में निकाली रैली।
भिंड में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कांग्रेसियों ने निकाली रैली। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, डॉ राधेश्याम शर्मा, राहुल भदौरिया, राहुल सिंह कुशवाह, संदीप मिश्रा, रेखा भदौरिया एवं रामशेष बघेल सहित कई कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी चौराहे से लेकर सुभाष तिराहे तक भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रैली निकाली गई। राहुल भदौरिया ने बताया कि आज के ही दिन कश्मीर से कन्याकुमारी तक राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी। और उसी यात्रा का 1 वर्ष पूर्ण होने एवं उसका संदेश देने के लिए आज भिंड में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के निर्देशन में विशाल रैली निकाली गई।
जनक्रांति 24 न्यूज के लिए भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




