No Slide Found In Slider.
धर्म

विश्व स्तरीय रक्षाबंधन महोत्सव,एक साथ करीब 65 हजार बहनों से विधायक संजू भैया का राखी बंधवाने का अनुमान, कार्यक्रम की राजनैतिक गलियारों में चर्चा।

विधायक ने कराया विश्व स्तरीय रक्षाबंधन महोत्सव।

एक साथ 65 हजार महिलाओं से विधायक का राखी बंधवाने का अनुमान।

एमजेएस स्टेडियम महिलाओं से खचाखच भरा।

विधायक ने बहनों को उपहार देकर दिया रक्षा का बचन।

मंच से विधायक ने बहनों को सर झुकाकर किया प्रणाम।

ऐतिहासिक रक्षाबंधन कार्यक्रम की राजनैतिक गलियारों में चर्चा।

भिंड विधायक संजीव सिंह के द्वारा आयोजित विश्वस्तरीय रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन एमजेएस स्टेडियम भिंड में कराया गया। रक्षाबंधन महोत्सव में ग्रामीण क्षेत्र से वहनों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए करीब 400 वाहनों को लगाया गया। विधायक संजीव सिंह ने पत्नी सहित आई हुई वहनों का 21 कुंटल फूलों से भव्य स्वागत किया। विधायक संजीव सिंह ने बताया कि उनकी उम्मीद से अधिक करीब 65 हजार वहनों से राखी बंधवाने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ, वो अपनी वहनों के सदा ऋणी रहेंगे और उनकी रक्षा के लिए प्राण भी देने को तैयार हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने एवं महिलाओं ने कहा कि भिंड में एक साथ करीब 60 हजार महिलाओं ने रक्षाबंधन महोत्सव में भाग लिया जो अद्भुत है, ऐसा कार्यक्रम उन्होंने नहीं देखा, महिलाओं ने कहा कि विधायक के द्वारा ऐतिहासिक कार्यक्रम कराया गया है जो सराहनीय है। पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह एवं विधायक संजीव सिंह ने कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों का एवं कार्यकर्ताओं का सफल विश्व स्तरीय रक्षाबंधन महोत्सव कराने के लिए आभार भी जताया, विधायक संजीव सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है और विरोधियों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है।

जनक्रांति 24 न्यूज के लिए भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

a

Related Articles

Back to top button