असली चांदी बदलकर नकली चांदी देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुरैना एसपी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई।

असली चांदी बदलकर नकली चांदी देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुरैना एसपी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई।
थाना सिटी कोतवाली मुरैना व्दारा असली चाँदी के बदले में नकली चाँदी देकर ठगी करने वाले 02 आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से साढ़े पांच किलो चाँदी के बर्तन व 01 लाख रुपये कुल कीमती मशरुका 05 लाख रुपये का बरामद कर कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक मुरैना शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा जिले में चल रहे ठगी के कारोबार में लिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश समस्त थाना प्रभारी जिला मुरैना को दिए गए थे, उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मुरैना डॉ. अरविन्द्र सिह ठाकुर के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में निरीक्षक सुनील खेमरिया थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा ठगी के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। दिनांक 01.10.2023 को थाना कोतवाली मुरैना में फरियादी प्रिन्स पुत्र प्रकाशचंद्र वर्मा उम्र 30 साल नि. 28/393 गली ठठेरान गोकुलपुरा आगरा (यू.पी.) ने रिपोर्ट की कि उसके साथ 18 किलो असली चाँदी के बर्तन के बदले मे नकली चाँदी देकर की ठगी की घटना वैरियल चौराह मुरैना में अज्ञात आरोपीगण व्दारा की गई, जिस पर से थाना कोतवाली मुरैना म अपराध क्रमांक 972 / 23 अंतर्गत धारा 420 ताहि. का कायम कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार उक्त प्रकरण के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने एवं माल मशरूका बरामद करने हेतु निरीक्षक सुनील खेमरिया थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित की गई एवं सायबर सैल की सहायता के आधार पर दिनांक 05.10.2023 का मुखबिर की सूचना पर पंचायती धर्मशाला सर्राफा बाजार मुरैना में चाँदी के बर्तन बेचने जाते हुये 02 आरोपिया को पकड़ा गया, उक्त 02 आरोपीगण निवासी नगला धाकरन नाई की मण्डी आगरा (उ0प्र0). पथवारी वेलन गंज आगरा (उ०प्र०) स पूछताछ कर मैमा के आधार पर आसपीगण के कब्जे से करीबन साढ़े पाँच किलो चाँदी के बर्तन कीमती करीबन 04 लाख रुपये व 01 लाख रुपये नगद जप्त किये गये एवं उनकी गैंग के अन्य 02 फरार आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु आगरा (उ0प्र0) पुलिस पार्टी रवाना की गई है। यह भी ज्ञात हुआ है कि उक्त आरोपीगण के द्वारा इस प्रकार की घटनाएं उ050, राजस्थान, मध्यप्रदेश की गई है। गैंग के सरगना कपिल जैन का 01 मामला छतरपुर (म०प्र०) का भी प्रकाश में आया है।
जप्त मशरुका :- साद पांच किलो चाँदी के बर्तन एवं एक लाख रुपये नगद कुल मशरुका पाँच लाख रुपये का
जप्त किया गया।
उल्लेखनीय भूमिका :-
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुनील खेमरिया थाना प्रभारी कोतवाली मय स्टाफ उनि शिवम चौहान, सउनि जेपी शर्मा प्रआर 547 अनिल दौहरे, प्रआर 855सत्यवीर सिंह, आर07रविन्द्र सिंह, आर612 शिवप्रताप सिंह, आर 196 अवधेश सिंह एवं सायबर सेल टीम से उनि अभिषेक जादौन (प्रभारी सायबर सेल) उनि विवेक शर्मा, कार्य.प्र.आर. 456 सुदेश कुमार आरक्षक 167 कुलदीप सिंह, आरक्षक 866 शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक 1058 प्रशान्त शर्मा, आरक्षक 551 राहुल कुशवाह, आर. 1018 रामकिशन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



