ताजा ख़बरें
वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा का विधायक ने किया अनावरण।

वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा का विधायक ने किया अनावरण।
भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह उर्फ संजू ने जो नरवरिया समाज की लंबे समय से मांग चली आ रही थी कि वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा भिंड शहर के मुख्य स्थल लहार चौराहा पर स्थापित की जाए, विधायक संजीव सिंह ने ना सिर्फ वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा लहार चौराहे पर स्थापित कराई बल्कि आज साहस, शौर्य व नारी सशक्तिकरण की प्रतीक, 1857 के स्वाधीनता संग्राम की महानायिका वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, पूर्व अध्यक्ष खनिज विकास निगम कोक सिंह नरवरिया सहित, नरवरिया समाज के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं भिंड वासी मौजूद रहे।
भिंड से जनक्रांति 24 न्यूज के लिए प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




