No Slide Found In Slider.
देश

पर्यावरण प्रेमी डॉ मनोज जैन ने चंबल के पक्षियों पर दी छात्रों को जानकारी।

पर्यावरण प्रेमी डॉ मनोज जैन ने चंबल के पक्षियों पर दी छात्रों को जानकारी।

भिण्ड जिले की सामाजिक संस्था सुप्रयास के सचिव एवं वन्य जीव कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी डॉ मनोज जैन ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को चंबल संभाग में पाए जाने वाले पक्षियों के बारे में जानकारी दी। डॉ मनोज जैन ने बताया कि अक्टूबर माह शुरू होते ही चंबल संभाग में प्रवासी पक्षियों का आगमन प्रारंभ हो जाता है। जिसमें साइबेरिया से आने वाले डेमोसेल क्रेन, बार हेडेड गूज, इंडियन स्कीमर, रूडी शैलडक, ग्लासी आइबिस, वूली नेक डक, ऑस्प्रे, ब्लैक वैली रिवर टर्न, नॉर्थन शोवलर जैसे दुर्लभ प्रजाति के पक्षी है।
डॉ मनोज जैन ने कहा कि पक्षी हमारे पर्यावरण के सजग पहरेदार हैं, यह हमें हमारे वातावरण में होने वाले परिवर्तनों की सूचना देते हैं, इसलिए हम मनुष्यों को भी इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित रहना चाहिए।

a

Related Articles

Back to top button