कालका मंदिर पर 2 लाख 51 हजार दीपों से मनेगी दीपावली, संगीतमय श्री राम झांकी का भी होगा आयोजन।

कालका मंदिर पर 2 लाख 51 हजार दीपों से मनेगी दीपावली।
संगीतमय श्री राम झांकी का भी होगा आयोजन।
भिंड जिले का सुप्रसिद्ध मां कालका मंदिर जो रौन क्षेत्र के बघेली बहादुरपुरा में स्थित है। शंभू सिंह राजावत ने बताया कि दीपावली के अवसर पर 11 नवंबर को विशाल दीप उत्सव कार्यक्रम कई महान संतों के नेतृत्व में एवं क्षेत्र वासियों की मौजूदगी में होगा। कालका मंदिर पर 2लाख 51हजार दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे, साथ ही सुप्रसिद्ध गायिका संजो बघेल के द्वारा संगीतमय भजन कीर्तन और कालका मां के इतिहास को सुनाया जाएगा एवं श्री राम झांकी का भी आयोजन होगा। कालका मां समिति के द्वारा बताया गया है कि यह ग्वालियर चंबल संभाग का दीपावली पर दीप उत्सव का सबसे बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है जो सुबह 11 बजे से देर रात तक चलेगा, सुप्रसिद्ध कालका मंदिर पर शनिवार के दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं ऐसी मान्यता है कि मां के दर्शन से संतान प्राप्ति के अलावा हर मनोकामना पूर्ण होती है।
जनक्रांति 24 न्यूज के लिए भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।




