No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

एमजेएस महाविद्यालय में विकसित भारत@2047 विषय पर कार्यक्रम आयोजित।

एमजेएस महाविद्यालय में विकसित भारत@2047 विषय पर कार्यक्रम आयोजित।

भिण्ड 21 दिसम्बर 2023/शासकीय एमजेएस महाविद्यालय में गुरूवार को विकसित भारत@2047 विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खासतौर पर सुशासन एवं सुरक्षा, नवाचार विज्ञान प्रौद्योगिकी, विकसित अर्थव्यवस्था वह अन्य विषयों पर विषय विशेषज्ञों एवं छात्र-छात्राओं के बीच परिचर्चा की गई। साथ ही संविधान में शामिल मौलिक अधिकार व कर्तव्य एवं विकास में विज्ञान-प्रौद्योगिकी और नवाचार की भूमिका पर सार्थक संवाद हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मालवीय विमल ने की। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञों के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव, विधि विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ केके रायपुरिया, डॉ सुधा नरवरिया, प्रोफेसर अभिषेक यादव ने छात्र एवं छात्राओं के साथ परिचर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मालवीय ने विज्ञान और नवाचार विषय पर विचार व्यक्त किए। विधि विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर के के रायपुरिया ने मौलिक अधिकार और कर्तव्य विषय पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। पूर्व प्राचार्य डॉ. अनूप ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। प्रोफेसर अभिषेक यादव ने नवाचार विषय पर व्यवहारिक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस यूनिट-2 के  कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर राजीव जैन ने किया। अंत में एनएसएस यूनिट-1 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कमल नरवरिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

a

Related Articles

Back to top button