ताजा ख़बरें
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्रामीण विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्रामीण विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीर सिंह चौहान ने ग्राम पंचायत डीडी एवं भौनपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, नालियों के निर्माण और “मां की बगिया” के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। वीर सिंह चौहान ने निर्माण गुणवत्ता, सामग्री की उपलब्धता और समयबद्धता पर संतोषजनक प्रगति की उम्मीद जताई और आवश्यक होने पर सुधार के निर्देश दिए।
उन्होंने समग्र ई-केवाईसी, गर्भवती महिलाओं की ई-केवाईसी तथा श्रमयोगी मानधन के पंजीयन की स्थिति की भी समीक्षा की। अधिकारियों से कहा गया कि लाभार्थियों का डेटा समय पर अपडेट किया जाए।




