No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

ज्वलनशील पदार्थ रखकर कोई बस संचालित नहीं हो – कलेक्टर, बस संचालकों की बैठक ली।

ज्वलनशील पदार्थ रखकर कोई बस संचालित नहीं हो – कलेक्टर,कलेक्टर ने बस संचालकों की बैठक ली।

भिंड  कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्राईवेट बस संचालकों की बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी स्वाति पाठक, जिला आपूर्ति अधिकारी मनोज वार्ष्णेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बस संचालकों से कहा कि बिना परमिट और बिना फिटनेस एवं नियम विरुद्ध कोई भी बस संचालित नहीं हो। यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर, पेट्रोल एवं केरोसिन तेल जैसे ज्वलनशील पदार्थ रखकर कोई बस संचालित नहीं हो, सभी बस संचालक ये सुनिश्चित करें। बस संचालकों को किसी प्रकार की कोई समस्या या परेशानी है तो अवगत कराएं प्रशासन द्वारा आप सभी का पूरा सहयोग किया जायेगा।

a

Related Articles

Back to top button