No Slide Found In Slider.
अपराध

ऊमरी पुलिस की रेत माफियाओं पर कार्रवाई, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक ट्रॉली को पकड़ा।

ऊमरी पुलिस की अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही रेत का अवैध उत्खनन कर रहे एक ट्रेक्टर व दो ट्रालियों को किया जप्त।

भिंड एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान, एडिशनल एसपी कमलेश खरपूसे के निर्देशन में एवं डीएसपी हेड क्वार्टर अरविंद शाह के मार्गदर्शन में अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 29/01/2023 को ऊमरी पुलिस ने एक ट्रेक्टर व रेत से भरी दो ट्रालियों को किया जप्त करने में सफलता प्राप्त की ।

दिनांक 29/01/2023 को दौराने इलाका भ्रमण मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम खैरा में सिंध नदी के किनारे कुछ लोग रेत का अवैध उत्खनन कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ के ग्राम खैरा सिंध नदी के किनारे पहुंचा जहां कुछ लोग ट्रेक्टर ट्राली से रेत उत्खनन करते हुए दिखाई दिये जो पुलिस की गाड़ी को देखकर ट्रेक्टर ट्राली को भगा ले जाने में सफल हुए मौके पर एक महिन्द्रा ट्रेक्टर 585 डीआई लाल रंग का जिसका नम्बर MP30AB0299 है जिसकी ट्राली में रेत भरा है व एक ट्राली नीले रंग की जिसमें रेत भरा है को अवैध उत्खनन करते पाये जाने से मौके पर जप्त कर,सुरक्षार्थ थाना परिसर पर खड़ा किया गया। उक्त जप्त शुदा ट्रेक्टर ट्रालियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को प्रतिवेदन भेजा जावेगा। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक मनोज राजपूत, स.उ.नि. रघुराज सिंह तोमर, लोकेन्द्र सिंह तोमर, प्र. आर. उमरदराज खान, विनोद चौहान, प्रवीण तिवारी, आरक्षक राहुल तोमर, भानु प्रताप सिंह, संतोष जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button