No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

अटेर महोत्सव में शुभारंभ के बाद श्री हनुमान लीला सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

अटेर महोत्सव में शुभारंभ के बाद श्री हनुमान लीला सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित अटेर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) शैलेंद्र बरुआ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


अटेर महोत्सव अंर्तगत उज्जैन से पधारे कलाकार सतीश दवे एवं ग्रुप द्वारा श्री हनुमान लीला नाट्य की मनमोहक प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया।
अटेर महोत्सव अंर्तगत शिव शक्ति डांस ग्रुप द्वारा प्रस्तुति दी गई।
अटेर महोत्सव अंर्तगत मुंबई से पधारे प्रतिष्ठित पार्श्व गायक जॉली मुखर्जी एवं ग्रुप द्वारा सुगम संगीत प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा इसे देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में स्थानीय एवं दूर दराज अंचल से लोग पहुंचे।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद अध्यक्ष भिण्ड सरोज बघेल, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत मनोज सरियाम, एसडीएम अटेर पराग जैन, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button