पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि,पावई माता मंदिर से भिंड शहीद स्मारक तक निकाली शौर्य यात्रा।

पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि,पावई माता मंदिर से भिंड शहीद स्मारक तक निकाली शौर्य यात्रा।
आज के ही दिन 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के वाहन पर कायराना आंतकी हमला किया था जिसमें सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हुए थे। उन शहीदों की याद में भिंड में सीआरपीएफ अधिकारी की मौजूदगी में सीआरपीएफ जवानों एवं पूर्व सैनिकों और समाजसेवियों ने पावई माता मंदिर से लेकर भिंड शहीद स्मारक तक शौर्य यात्रा निकाली, शहीद स्मारक पर हाल ही हुए शहीद कुपावली के लाल पवन भदौरिया सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। शौर्य यात्रा के दौरान रिटायर कर्नल भारत सिंह, जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, पुलवामा हमले में साक्षी कांस्टेबल राकेश सिंह, दिनेश बौद्ध, भूतपूर्व सैनिक सुनील फौजी, सूबेदार मेजर शिवबहादुर भदौरिया, कैप्टन राधेश्याम दंडोतिया, रिटायर सीआरपीएफ के जवान मेघ सिंह ,बृजेश अटरिया, कल्याण सिंह, दिलीप सिंह, समाजसेवी, रघुराज जामौर, रॉकी तोमर शुभम पचौरी, वीरेंद्र वर्मा, अरविंद शर्मा,आकाश पवैया, नकुल गुर्जर, सहित कई भूतपूर्व सैनिक, समाजसेवी, अधिकारी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।




