खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई जारी,3 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर नमूने लिए।

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई जारी,3 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर नमूने लिए।
कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आज तहसील भिण्ड में संचालित डेरियों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मार कार्रवाई कर नमूने लिए गए।
जिसमें जगत सिंह सेंगर पेठा भण्डार धर्मपुरी रोड़ भिण्ड से पेठा, जागेश्वर डेयरी फूप प्रो. विवेक बोहरे से मिश्रित दूध, घी, मीठा मावा, मदर डेयरी फूप से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। साथ ही खाद्य लायसेंस मौके पर नहीं पाए जाने पर प्रतिष्ठान सील किया गया। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से खाद्य प्रतिष्ठानों से 30 नमूने लेकर जांच की गई।
कार्रवाई दल में गोपेश मिश्रा, अशोक कुर्मी, जेपी लववंशी, विनोद धुर्वे, सुभाष खेड़कर एवं स्थानीय भिण्ड के खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।




