कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न।
आदर्श आचरण संहिता के संबंध में जानकारी दी।
स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में दिशा निर्देशों पर की बिन्दुवार चर्चा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचरण संहिता के नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही रैली, सभा की मंजूरी, संपत्ति विरूपण अधिनियम के संबंध में बताया गया। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मीकांत पाण्डे, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक है कि आदर्श आचार संहिता का पालन करें। निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन की तिथि की घोषणा के साथ लोकसभा निर्वाचन के निर्देशों के अनुक्रम में बिन्दुवार चर्चा की गई।




