भिंड में हर घर तिरंगा अभियान का भव्य शुभारंभ।

भिंड में हर घर तिरंगा अभियान का भव्य शुभारंभ।
*विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों और हाथ में तिरंगा लेकर विद्यालय परिसर को किया रंगों से सराबोर*
*जन-जन में देशभक्ति जागृत करने का लिया संकल्प*
म.प्र. जन अभियान परिषद और किशोरी पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में गत दिवस हर घर तिरंगा अभियान का भव्य शुभारम्भ किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीर सिंह चौहान ने अभियान के शुभारम्भ अवसर पर कहा कि देशभक्ति की भावना प्रत्येक नागरिक में होनी चाहिए और इसी लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने-अपने भवनों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर सक्रिय भागीदारी की अपील की।
कार्यक्रम में मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक राधेगोपाल यादव, पर्वतारोही व समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक बृजबाला यादव, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक तोमर, सोनपाल सिंह तथा शिक्षक गगन शर्मा और राहुल मिश्रा सहित खेल प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
जिला समन्वयक ने बताया कि यह सिर्फ शुरुआत है और परिषद की प्रत्येक इकाई इसे व्यापक रूप से महा-अभियान के रूप में चलाएगी।
स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों और हाथ में तिरंगा लेकर विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने आमजन से अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर गर्व से राष्ट्रध्वज फहराकर इस अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की।




