No Slide Found In Slider.
धर्म

उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जैन मुनि (मेडीटेशन महाराज) के सानिध्य में नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ऊमरी पर पहली बार होगा भगवान नेमिनाथ का मस्तक अभिषेक।

उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जैन मुनि (मेडीटेशन महाराज) के सानिध्य में नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ऊमरी पर पहली बार होगा भगवान नेमिनाथ का मस्तक अभिषेक।

भिंड जिले के ऊमरी कस्बे में उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर (मेडीटेशन महाराज) का आगमन हुआ, इस दौरान ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। महाराज जी के द्वारा ऊमरी कस्बे में स्थापित नेमिनाथ जैन मंदिर (कनावर वाला) में 31 मार्च को सुबह 8 बजे से 500 बर्ष पुराने भगवान नेमिनाथ का पहली बार मस्तक अभिषेक एवं महापूजन होगा।
उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर (मेडीटेशन महाराज) ने बताया कि
नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ऊमरी में
मस्तक अभिषेक में सैकड़ो भक्तजन शामिल होंगे, महाराज जी ने बताया कि भगवान नेमिनाथ के मस्तक अभिषेक होने के बाद निकला हुआ चमत्कारी जल जिसे गंधोदक कहते हैं यह जल शरीर पर लगाने से बीमारियों से निजात मिलता है। महाराज जी ने ऊमरी दिगंबर जैन मंदिर के मस्तक अभिषेक कार्यक्रम में सभी भक्तों से शामिल होने का संदेश भी दिया है। ऊमरी दिगंबर जैन मंदिर में मस्तक अभिषेक कार्यक्रम के बाद महाराज जी उत्तर प्रदेश के लिए बिहार करेंगे।

भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

a

Related Articles

Back to top button