ठाकुर देवकीनंदन की कथा के चौथे दिन उमड़ा सैलाब, कैबिनेट मंत्री ने गया भजन, झूम उठे श्रोता।

ठाकुर देवकीनंदन की कथा के चौथे दिन उमड़ा सैलाब, कैबिनेट मंत्री ने गया भजन, झूम उठे श्रोता।
भिण्ड जिले के मेहगांव स्थिति भुमिया धाम पर चल रही राष्ट्रीय कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन की कथा के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचे, कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने भगवान श्री कृष्ण को जन्म उपरांत टोकरी में लेकर सर पर रखा, कैबिनेट मंत्री बने बासुदेव, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने भागवत मंच से मेरी झोपड़ी के भाग्य खुल जाएंगे जब भजन गया तो पंडाल में मौजूद श्रोता झूम उठे। ठाकुर देवकीनंदन महाराज ने कहा कि जब इस पृथ्वी पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है तब-तब प्रभु का अवतार होता है। कथा से पहले भूमिया धाम के महंत हरिओम महाराज के द्वारा लगाया जाता है दिव्य दरबार, सुबह 11कुंडीय यज्ञ और रात्रि में होता है रामलीला का आयोजन। ठाकुर देवकीनंदन की कथा में कई साधु संत भी पहुंच रहे हैं जिसमें 108 वर्ष की अंबे मां एवं दंदरौआ सरकार के महंत रामदास महाराज भी पहुंचे, पंडाल कम पढ़ने से भूमिया सरकार के बड़े महाराज भगवती दास महाराज ने पंडाल बढ़ाने का निर्णय लिया है।




