No Slide Found In Slider.
धर्म

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 7 सितम्बर को जिले में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 7 सितम्बर को जिले में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व 7 सितंबर को भिंड में कृष्ण भक्ति रस भजन संध्या का आयोजन होगा।
जिसमे मुंबई और भुवनेश्वर के कलाकारों द्वारा भजन और नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुसार भोपाल सहित प्रदेश के अन्य स्थलों पर भक्ति रास, और संगीत के भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।
7 सितम्बर 2023 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर “भक्ति पर्व” का आयोजन जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद भिण्ड के तत्वाधान में जिला मुख्यालय स्थित निराला रंग बिहार मेला ग्राउंड भिण्ड में कार्यक्रम का भव्य आयोजन होंगा।
समारोह में संस्कृति विभाग द्वारा विशेष रूप से श्रीकृष्ण केन्द्रित लोक गायन, नृत्य नाटिका एवं भजन की सभाएँ संयोजित की जायेंगी।
जिले में “भक्ति पर्व” कार्यक्रम के लिए  रवि त्रिपाठी एवं ग्रुप, मुम्बई (श्रीकृष्ण भजन), कृष्णाक्षी कश्यप एवं ग्रुप, भुवनेश्वर (श्रीकृष्ण आधारित नृत्य नाटिका), प्रेमसिंह दिपालपुरिया एवं साथी, भोपाल (लोक गायन) कलाकारों का चयन संस्कृति विभाग द्वारा किया गया है।

a

Related Articles

Back to top button