कलेक्टर ने कलाकार को मैडल पहनाकर किया सम्मानित।

कलेक्टर ने कलाकार को मैडल पहनाकर किया सम्मानित।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के अवसर पर किया सम्मानित।
गौरी सरोवर में राम मंदिर की तैरती हुई बनाई थी आकृति।
भिण्ड जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित गौरी सरोवर में राम मंदिर की तैरने वाली कलाकृति बनाने वाले कलाकार रघुराज तिवारी को कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं अपर कलेक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने के अवसर पर मैडल पहनाकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि रघुराज तिवारी एवं बृजराज तिवारी दोनों भाईयों ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन अवसर पर शहर के गौरी सरोवर में राम मंदिर की तैरती हुई आकृति बनाई थी। जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने उनकी इस उपलब्धि पर बहुत बधाई दी तथा आगे भी इसी प्रकार के अच्छे काम कर भिण्ड का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।




