रौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी गई 12 मोटरसाइकिलें बरामद कर,दो चोरों को भी किया गिरफ्तार।

रौन पुलिस ने विभिन्न थानों से हई चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद।
भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन एवं प्रवीन त्रिपाठी SDOP लहार के मार्गदर्शन में चोरों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना रौन से थाना प्रभारी रौन निरीक्षक शक्ति सिंह यादव द्वारा टीम का गठन किया गया।
दिनांक 18.07.2024 को थाना रौन की पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों को सक्रीय किया एंव गुप्त सुत्रो से जानकारी प्राप्त कर थाना रौन व आसपास के क्षेत्रो मे चोरी में संलिप्त सुरपतिपुरा जिला जालौन, उ.प्र. के दो आरोपीयों को मछण्ड मे हुई चोरी की मोटरसायकिल के साथ पकड़ा जिनसे पूछताछ करने पर आरोपीगणो द्वारा थाना रौन, थाना लाहर, थाना मिहोना एंव थाना माधौगढ़ क्षेत्र से 12 मोटर सायकिल चोरी करना बताया जिनमे से 10 मोटरसायकिल थनूपुरा के बीहड में टीले के पीछे नाले (खार) के पास छूपा कर रखना व दो मोटरसायकिलो को चंदावली में एक व्यक्ति को बेचना बताया बाद चोरो के बताये अनुसार चोरो से 12 मोटरसायकिल बरामद की गई है।
बरामद मोटरसायकिलो की कीमत करीब 12,00000/- (12 लाख) रूपये होगी ।
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी रौन निरी. शक्ति सिंह यादव, उनि रविन्द्र तोमर, सउनि रामेश्वर दयाल चौधरी, प्र आर 1010 शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, प्र आओर 1172 नकुल यादव, आर 1342 प्रेम प्रकाश सिंह, आर 1351 नवीन तोमर, आर 337 अभिषेक राजावत, आर 1231 कोशल जाट, आर 246 विपिन जाट, आर 947 जसविंद जाट, आर 118 राहुल तोमर, आर 998 सूरज जाट, आर चंचल मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जन




