कांग्रेस ने देश की छवि खराब करने का कार्य किया है : पाठक।

कांग्रेस ने देश की छवि खराब करने का कार्य किया है : पाठक।
भिंड : नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि एआई शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन भारत के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है और कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने देश की छवि खराब करने का कार्य किया है।
इस प्रदर्शन के विरोध में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कल एक बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। राहुल गांधी के लिए एआई का मतलब भारत-विरोधी है। यह प्रदर्शन दुनिया को एक बहुत गलत संदेश देता है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए।कांग्रेस ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में विरोध प्रदर्शन करने के लिए अपनी युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को लगाकर देश के खिलाफ ‘बड़ा पाप’ किया है।कांग्रेस युवा शाखा का विरोध प्रदर्शन कोई गलती नहीं, बल्कि भारत पर हमला करने के लिए पार्टी द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश थी।
पाठक ने कहा कि जब भारत प्रगति करता है, तो राहुल गांधी और कांग्रेस दुखी हो जाते हैं। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भारत को बदनाम करने के लिए चौबीसों घंटे साजिशें रचते रहते हैं।मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आप राष्ट्रविरोधी कृत्यों में लिप्त होना कब बंद करेंगे?




