No Slide Found In Slider.
देश

झाँसी मंडल आधारभूत संरचनाओं के उच्चीकरण में अग्रसर।

झाँसी मंडल आधारभूत संरचनाओं के उच्चीकरण में अग्रसर।
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के निर्देशन में झाँसी मंडल की आधारभूत संरचनाओं के उच्चीकरण हेतु निरंतर श्रम कर रहा है I इसी क्रम में झाँसी मंडल के आंतरी स्टेशन पर थर्ड लाइन को डाउन लाइन से जोड़ने वाले क्रॉस ओवर पर कार्य करते हुए उसे सुदृढ़ किया गया है I उपरोक्त कार्य के पूर्ण होने के उपरान्त उक्त क्रॉस ओवर पर 15 किलोमीटर गति के स्थान पर 30 किलोमीटर की गति से गाड़ियों को संचालित किया जा सकेगा, तदनुसार पूरे बीना-धोलपुर खंड तीसरी लाइन की गति में बढ़ोतरी होगी I जिससे सम्बंधित रेलखंड में सञ्चालन सुगमता व गति मिलेगी I मंडल द्वारा इस प्रकार से रेलों के पारागमन की संरक्षा तथा गति बढाने हेतु सभी क्रॉसओवर, लूप लाइन्स आदि में निरंतर कार्य किया जा रहा है I
इसी क्रम में मंडल के खजुराहो स्टेशन पर लाइन संख्या 04 को महोबा मेन लाइन से जोड़ने वाले क्रॉसओवर संख्या 298 A-B पर कनेक्टिविटी पर कार्य करते हुए कार्य करते हुए उसे सुदृढ़ किया गया है I जिससे उक्त रेलखंड को गति तथा संरक्षा में बढ़ोतरी हुई है I उक्त कार्य के अंतर्गत काँटा संख्या 298A को 1 इन 8.5 से 1 इन 12 में बदला गया है तथा काँटा संख्या 298 B को लगभग 11 मीटर शिफ्ट किया गया है, जो की सुरक्षा स्तर और गति को बढ़ाने के क्रम में एक नया कदम है I
उपरोक्त कार्य के सकुशल क्रियान्वयन में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा का निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (उत्तर) सुधीर कुमार तथा वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (पूर्व) आयूष श्रीवास्तव सहित सहित रेल पथ निरीक्षक बी के बाथम, सहायक मंडल इंजिनीयर रविकांत नवीन द्वारा विशेष श्रम किया गया है I

a

Related Articles

Back to top button