आयुष ग्राम के अंतर्गत ग्राम पिडोरा में निःशुल्क आयुष चिकित्सा परामर्श व योग एवं जनजागृति शिविर का हुआ आयोजन।

आयुष ग्राम के अंतर्गत ग्राम पिडोरा में निःशुल्क आयुष चिकित्सा परामर्श व योग एवं जनजागृति शिविर का हुआ आयोजन।
124 मरीजों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण*निःशुल्क आयुर्वेदिक और होमोपेथिक औषधियों का किया गया वितरण।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में, जिला आयुष अधिकारी डॉ नीलम कुशवाह के नेतृत्व में आयुष विभाग भिण्ड द्वारा आयुष ग्राम के अंतर्गत निःशुल्क आयुष चिकित्सा परामर्श व योग एवं जनजागृति शिविर का आयोजन आज ग्राम आयुष ग्राम पिडोरा भिण्ड में किया गया। जिसमें 124 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में उच्च रक्तचाप, गठिया वात, प्रतिश्याय, जीर्ण ज्वर, श्वास रोग, स्त्रीरोग, बच्चों से संबंधित रोग, उदररोग आदि रोगों का परीक्षण एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक और होमोपेथिक औषधीय वितरण एवं शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की गई।
शिविर में भगवान धनवंतरी के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया।
शिविर परिसर में उपस्थित ग्रामीण जनों को आयुष विभाग के क्रियाकलापों में योग से निरोग की जानकारी दी गई। शिविर में सरपंच अरविंद खटीक, डॉ सुरेंद्र इंडोरिया (शिविरप्रभारी), डॉ रमाशंकर मांझी (आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी), डॉ अलिंद जैन(CAMO), डॉ संदीप पुरोहित (CAMO), डॉ राहुल धाकड़ (CAMO), डॉ विजया बंसल (आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी), केशव जाटव( आयुर्वेदिक कम्पाउण्डर), सुघर सिंह (आयुर्वेद कम्पाउण्डर), चरण सिंह तोमर ( कम्पाउण्डर), रामहेत शर्मा ( दवासाज ), नागेंद्र गर्ग ( दवासाज ), हरीश शर्मा (दवासाज ), अरुण रघुवंशी (दवासाज ), सीता सोलंकी(महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता), कीर्ति सक्सेना (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता), उमा तोमर (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता), सोनवीर सिंह (योग प्रशिक्षक), देवनारायण शर्मा (योग प्रशिक्षक), योगेंद्र मिश्रा ( योग सहायक), नेहा शर्मा ( योग सहायक) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




