No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

देहात पुलिस ने गांजा की तस्करी करते समय आरोपी को पकड़ा, उसके कब्जे से 5000 रूपये कीमती गांजा बरामद।

देहात पुलिस की गांजा तस्कर के विरूद्ध बडी कार्यवाही।

एक आरोपी गांजा की तस्करी करते समय पकडा गया।

आरोपी के कब्जे से 5000 रूपये कीमती गांजा बरामद।

भिंड पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, जुआ, सटटा के अभियान के तहत कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में दिनांक 19.10.24 को नई गल्ला मण्डी गेट के पीछे से एक व्यक्ति को गांजा सप्लाई करने हेतु पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 416 ग्राम गांजा कीमती 5000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा लाने के स्त्रोतों का पता लगाया जा रहा है।

उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य, उनि विजय शिवहरे, उनि प्रमोद तोमर, प्रआर हरवीर गुर्जर, धीरेन्द्र भदौरिया, आर बृजेश सिंह, ज्ञानेन्द मिश्रा, राहुल शुक्ला, अनूप यादव की अहम भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button