छात्रावास मेहगांव अधीक्षिका द्वारा मारपीट एवं अभद्र भाषा का प्रयोग संबंधी शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के लिए समिति गठित की।

कलेक्टर ने शिकायत की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की।
छात्रावास मेहगांव अधीक्षिका द्वारा मारपीट एवं अभद्र भाषा का प्रयोग संबंधी शिकायत की समिति करेगी जांच।
समिति तीन दिवस में जांच कर जांच प्रतिवेदन करेगी प्रस्तुत।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने अधीक्षिका शास. जूनियर कन्या छात्रावास मेहगांव एवं रामसिया कौशल रसोईया/चौकीदार जूनियर कन्या छात्रावास मेहगांव द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर रानी प्रीति पवैया अधीक्षिका शासकीय सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास मेहगांव द्वारा मारपीट एवं अभद्र भाषा का प्रयोग एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गयी। उक्त शिकायत की जांच हेतु समिति गठित कर दी है।
जिसमें सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड आशा शुक्ला को जांच समिति का अध्यक्ष, प्राचार्य शा.एम.एल.बी. कन्या. उ.मा.वि. भिण्ड स्नेहलता भदौरिया, ए.एस.एल.आर कार्यालय भू-अभिलेख भिण्ड नीरज मिश्रा को सदस्य नियुक्त किया है।
उपरोक्तानुसार समिति तीन दिवस में जांच कर जांच प्रतिवेदन अपने अभिमत सहित प्रस्तुत करेगी।




