No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिंड कलेक्टर ने दिनेश सिंह (मा.शि.) शा.मा.वि. लोधे की पाली को किया निलंबित।

भिंड कलेक्टर ने दिनेश सिंह (मा.शि.) शा.मा.वि. लोधे की पाली को किया निलंबित।

अनुशासनहीनता एवं निरीक्षण दल को भ्रमित करने के प्रयास पर की गई कार्रवाई।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने श्री दिनेश सिंह (मा.शि.) शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोधे की पाली को कर्तव्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि प्राप्त शिकायत के क्रम में दिनांक 10 सितम्बर 2024 को दोपहर 03:15 बजे जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र भिण्ड, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गोहद एवं खण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक गोहद के संयुक्त दल द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोधे की पाली विकासखण्ड गोहद का आकस्मिक निरीक्षण कराया गया। उक्त विद्यालय में दिनेश सिंह (मा.शि.) द्वारा निरीक्षण दल को जानकारी मांगने पर गुमराह किए जाने का प्रयास किया गया। तथा संस्था में पदस्थ शिक्षिका शोभना परमार संबंधित की धर्मपत्नी होने के बावजूद उनका मोबाइल नंबर नहीं होने की दलील दी गई। जिससे यह प्रतीत होता है कि आपके द्वारा किया गया उक्त कृत्य अनुशासनहीनता एवं निरीक्षण दल को भ्रमित करने के प्रयास को प्रदर्शित करता है।
दिनेश सिंह (मा.शि.) शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोधे की पाली विकासखण्ड गोहद द्वारा किया जा रहा कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम के तहत कदाचार की श्रेणी में होकर दण्डनीय है।
अतः आपको अपने कर्तव्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर आपका मुख्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र गोहद नियत किया जाता है। निलम्बन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

a

Related Articles

Back to top button