No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

पीएम जनमन एवं धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा उत्कर्ष अभियान के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

पीएम जनमन एवं धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा उत्कर्ष अभियान के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

*हितग्राहियों की समस्याओं का किया गया निराकरण*

पीएम जनमन एवं धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा उत्कर्ष अभियान के तहत आज जनपद पंचायत गोहद के ग्राम गुरीखा, टैटोन, रड़ी का पुरा, डांग में आदिवासी बसाहट में जनसुनवाई कार्यक्रम कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार एवं जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण किया गया, जिसमें 5 सदस्य को परिवार आईडी में जोड़ने के आवेदन प्राप्त हुए। बकरी पालन के 5 आवेदन प्राप्त कर संबंधित 1 वृद्धा पेंशन प्रकरण प्राप्त कर निराकरण के लिए संबंधित विभाग को भेजे गए। जनसुनवाई में मुख्य रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहद एवं एडीईओ रेनू त्यागी, नोडल अधिकारी बृजेश कुमार मौर्य, सह सचिव  हरेश कुमार मौर्य, डॉ राहुल कौशल पशु चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ अन्वेष शर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी, महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रहे जिन्होंने समय पर सभी का निराकरण किया।

a

Related Articles

Back to top button