जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 8 अक्टुबर को होंगीं।

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 8 अक्टुबर को होंगीं।
नवदुर्गा महोत्सव, दशहरा (विजयादशमी) एवं महर्षि बाल्मिकी जयंती त्यौहार हर वर्ष शांतिपूर्ण एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष नवरात्रि महोत्सव 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक, दशहरा त्यौहार 12 अक्टूबर 2024 एंव बाल्मिकी जयंती 17 अक्टूबर 2024 को मनाया जाना है। एवं 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द, सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्कता बरतने के संबंध में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 08 अक्टूबर 2024 को सायं 5 बजे कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में शान्ति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
अपर जिलादण्डाधिकारी एलके पाण्डेय ने बैठक से संबंधित समिति सदस्यगण एवं अन्य अधिकारीगण से कहा कि जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में दिनांक व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।




