जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद भिण्ड के तत्वधान में आज सरकारी बाग हनुमान मंदिर मौ में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर नवांकुर संस्था भावना प्रिंस शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति मौ द्वारा जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड समन्वयक बृजेंद्र सिंह शर्मा के मार्गदर्शन एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से हुआ। इस पहल का उद्देश गर्मी के मौसम में राहगीर एवं आम जन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना एवं जलसंरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना है, कार्यक्रम में जिनेंद्र कुमार जैन भावना प्रिंस शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के सचिव सुल्तान सिंह मौर्य, अध्यक्ष परम सुख कुशवाह, छत्रपाल जाटव, छोटू जाटव, मंदिर के पुजारी राम लखन शरण सहित अन्य लोगों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाई एवं जल संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




