No Slide Found In Slider.
राज्य

हरियाणा जीत के बाद भिंड में भी भाजपा ने बनाया जश्न, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया ने कांग्रेस पर बोला हमला।

हरियाणा जीत के बाद भिंड में भी भाजपा ने बनाया जश्न, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया ने कांग्रेस पर बोला हमला।

जीत के वातावरण की कोशिश करने वाली कांग्रेस को जनता का तमाचा- पूर्व मंत्री।

पूर्व मंत्री के द्वारा अटेर में चलाया जा रहा भाजपा सदस्यता अभियान।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलने के बाद भिंड में भी भाजपा के द्वारा का जीत का जश्न मनाया गया। पूर्व मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया एवं उनके समर्थकों ने भी जीत का जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई। पूर्व मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पूर्व मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में 99 सीट लाने पर ही अधिक उत्साहित नजर आ रही थी, और हरियाणा में जीत के वातावरण बनाने की कोशिश करने वाली कांग्रेस को हरियाणा की जनता ने करारा तमाचा दिया है। जनता ने भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों के कारण भाजपा सरकार को चुना है और आने वाले समय में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होगा उसमें भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी।

*पूर्व मंत्री के द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान!*
पूर्व मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया ने कहा कि भाजपा के द्वारा प्रदेश में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत उनके द्वारा भी अटेर विधानसभा में भाजपा का सदस्यता का अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें विश्वास है कि अटेर विधानसभा सहित मध्य प्रदेश में भी टारगेट से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ कई भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

a

Related Articles

Back to top button