अपर कलेक्टर ने जिला ई-दक्ष केन्द्र का किया अवलोकन।

अपर कलेक्टर ने जिला ई-दक्ष केन्द्र का किया अवलोकन।
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को संतुष्टी से बंद कराने की मॉनिटरिंग की।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में लोकसेवा प्रबंधन विभाग अन्तर्गत सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों की लगातार समीक्षा की जा रही है। जिस हेतु भिण्ड जिले की वर्तमान प्रगति में और अधिक सुधार लाये जाने हेतु सर्वाधिक शिकातयों से संबंधित मुख्य विभागों के समस्त लेवल-1 एवं एल-2 अधिकारी तथा उनके अन्य कर्मचारियों को दिनांक 15 अक्टूबर 2024 से 20 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन समय मेंं जिला ई-दक्ष केन्द्र भिण्ड में उपस्थित रहकर कार्य करने, शिकायत को विलोपित कराने हेतु शिकायतकर्ता से समन्वय स्थापित कर संतुष्टी से शिकायत बंद कराने की कार्यवाही सम्पादित की जा रही है। अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय द्वारा उपरोक्त कार्य की समीक्षा और निगरानी हेतु स्वयं जिला ई-दक्ष केन्द्र में जाकर अवलोकन किया गया।इस दौरान लोकसेवा सहायक दीपक लखेरे एवं अन्य कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।




