No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

देहात पुलिस ने जामना गांव में चौपाल लगाकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

देहात पुलिस ने जामना गांव में चौपाल लगाकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

भिंड एसपी सूरज वर्मा के निर्देशन में देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत द्वारा जामना गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणजनों को साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।जन चौपाल में ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले नए तरीकों से भी अवगत कराया गया तथा सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की गई।

भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

a

Related Articles

Back to top button