मिट्टी के दिये विक्रय किये जाने हेतु आने वाले ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की न हो असुविधा – कलेक्टर।

मिट्टी के दिये विक्रय किये जाने हेतु आने वाले ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की न हो असुविधा – कलेक्टर।
नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कर वसूली न की जाए।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भिण्ड संजीव श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि दीपावली पर्व हेतु जिले के ग्रामीणों एवं कुम्हारों द्वारा मिट्टी के दिये बनाये जाते हैं, तथा इन्हें इस त्योहार पर विक्रय हेतु बाजारों एवं हाटों में लाया जाता है।
अतः आदेशित किया जाता है कि मिट्टी के दिये विक्रय किये जाने हेतु आने वाले इन ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाऐ तथा नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में इनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली न की जाए। मिट्टी के दिये पर्यावरण की दृष्टि से भी उपयुक्त होने के कारण, आमजन को इनके उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित भी किया जाए।
उक्तादेश का दृढ़तापूर्वक पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए।




