No Slide Found In Slider.
Breaking Newsताजा ख़बरें

किसानों ने किया चक्का जाम,मंडी के गेट पर जड़ा ताला, धान की फसल कम रेट में खरीदने का आरोप।

किसानों ने किया चक्का जाम,मंडी के गेट पर जड़ा ताला, धान की फसल कम रेट में खरीदने का आरोप।

धान खरीदी में गड़बड़ी को लेकर किसानों का प्रदर्शन।

भिंड जिले में अन्नदाता कहे जाने वाले किसान लगातार संकटों से झूझते नजर आ रहे हैं किसान एक और खाद को लेकर परेशान है तो वही दूसरी ओर मंडी में अनाज खरीदी को लेकर भी परेशान चल रहे हैं किसानों का आरोप है कि उनका अनाज सस्ते दामों में खरीदा जा रहा है। खेतों में दिन-रात मेहनत कर अनाज पैदा करने वाला सड़कों पर उतरने को मजबूर है अन्नदाता किसान।

*किसानो ने सड़क पर लगाया जाम, मंडी में जड़ा ताला!* भिंड जिले की गोहद कृषक मंडी में किसानों ने किया चक्का जाम मंडी गेट में ताला बंद कर किया प्रदर्शन, किसानों का आरोप है कि उनकी धान की फसल ओने पोने दामों में खरीदी जा रही है, किसानों का कहना है कि गोहद मंडी में उनकी धान की फसल की बोली 1700 से लेकर 2200 के आसपास लगाई जा रही है जबकि धान की कीमतें महंगी है लगातार मंडी प्रबंधन की ओर से मनमानी की जा रही है मंडी समय से पहले ही बंद हो जाती है। इन्हीं समस्याओं को लेकर गोहद के किसानों ने चक्का जाम कर गोहद मंडी परिसर में जड़ा ताला और अपनी मांगों को लेकर नारेवाजी कर रहे हैं किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

a

Related Articles

Back to top button