No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर ने मुख्य समारोह में ध्वज फहराया,जिला स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन।

कलेक्टर ने मुख्य समारोह में ध्वज फहराया,जिला स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2025 के जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड भिण्ड पर आज ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के साथ परेड की टुकडियों का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला स्तरीय मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी 2025 के मुख्य समारोह में शांति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोडे। मुख्य समारोह में परेड की टुकडियों ने हर्ष फायर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को परेड की टुकडियों में 17वीं वाहिनी एसएएफ, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, एनसीसी सीनियर डिविजन, आई.पी.एस. अकादमी भिण्ड, गाईड दल भिण्ड, स्काउट दल भिण्ड, शौर्य दल भिण्ड एवं पुलिस बैण्ड दल की टुकडियों ने सलामी दी।
परेड के नेतृत्व में परेड कमाण्डर सूबेदार इंद्रपाल सिंह राठौर एवं द्वितीय कमान टूआईसी सूबेदार आदित्य मिश्रा ने संभाली। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने परेड के बाद मार्च पास्ट वाली टुकडियों के कमाण्डरों से पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने परिचय कराया।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।
मुख्य समारोह में जिला पंचायत, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, आदिम जाति कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग भिण्ड, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उद्योग एवं अंत्यावसायी वित्त विकास निगम, कृषि विभाग, पशु चिकित्सा, महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, नगर पालिका भिण्ड द्वारा मनोहारी एवं आकर्षक झांकियां निकाली गईं।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह अन्तर्गत परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम 17वीं बटालियन एसएएफ भिण्ड, द्वितीय जिला पुलिस बल महिला एवं तृतीय जिला पुलिस बल पुरूष को पुरूष्कार के रूप में शील्ड प्रदान की।
स्कूल परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम एन.सी.सी सीनियर डिविजन बॉयस, द्वितीय एन.सी.सी सीनियर डिविजन गर्ल्स एवं तृतीय आई.पी.एस अकादमी भिण्ड को पुरूष्कार के रूप में शील्ड प्रदान की।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने झांकियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कल्याण विभाग को प्रथम, शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान भिण्ड को द्वितीय एवं कृषि विभाग भिण्ड को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरूष्कार प्रदान किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा. विद्यालय एवं विवेकानंद उ.मा. विद्यालय रेमजाकापुरा को प्रथम, शासकीय सीएम राइस विद्यालय क्रमांक 02 को द्वितीय एवं एम.जी.डी. विद्यालय भिण्ड को तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये। इसीप्रकार उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी, पुलिस एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरूष्कृत किया गया।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, एसपी डॉ असित यादव, सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी, पत्रकार, नगरीय निकाय एवं पंचायतों के पदाधिकारी, अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राऐं और भारी संख्या में शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

a

Related Articles

Back to top button