No Slide Found In Slider.
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से हुआ सैनिक संतोष का निधन

सैनिक सम्मान के साथ गृह ग्राम में हुई अंत्येष्टि, डेढ़ वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि

गोहद। गोहद क्षेत्र के ग्राम चंदहारा निवासी संतोष बघेल पुत्र रामअवतार बघेल उम्र 32 वर्ष इंडियन नेवी में देश की रक्षा के लिए गुजरात के पोरबंदर में तैनात थे। 21 मार्च को सुबह 5:30 बजे ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। संतोष संतोष अपनी पत्नी आरती और डेढ़ वर्ष के पुत्र पृथ्वीराज के साथ पोरबंदर में रहकर देश की सेवा कर रहे थे। बुधवार को दोपहर 2:30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से सपूत की सबको ग्वालियर लाया गया। ग्वालियर से भारतीय वायु सेना और थल सेना के जवान उन्हें सम्मान के साथ गोहद लेकर आए। जहां अटल चौक से गंज बाजार होते हुए उनके पैतृक ग्राम चंदवारा में उनके दर्शन के लिए शव को उनके घर ले जाया गया। अटल चौक से गृह गांव तक स्थान स्थान पर वीर सपूत को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। घर पर हजारों लोगों ने उनके दर्शन कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की।
संतोष की मां श्रीमती सुधा बघेल को अपने पुत्र पर नाज था, वह बहुत ही मिलनसार हंसमुख स्वभाव का था। पत्नी आरती और पुत्र पृथ्वीराज गमगीन थे। संतोष के दोनों भाई भोलाराम और सतीश बघेल भी अपने भाई को याद कर रो रहे थे। श्रृद्धांजलि से पहले सैनिकों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया है। इस मौके पर उनके साथ आए लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक कुमार ने भी अपने साथियों सहित उनका सम्मान किया है। सतीश के शव को मुखाग्नि उनके डेढ़ वर्ष के पुत्र पृथ्वीराज और सबसे छोटे भाई सतीश बघेल ने दी है।
इस मौके पर भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री लालसिंह आर्य, सेवड़ा विधायक रामअवतार बघेल, गोहद विधायक मेवाराम जाटव, नायब तहसीलदार निशिकांत जैन, जवान सिंह गुर्जर, धर्मेन्द्र गुर्जर, अनिल भारद्वाज, थानसिंह गुर्जर, धर्मवीर जाटव, अशोक सिंह गुर्जर, प्रेम नारायण बघेल, सरपंच उर्मिला अंबेडकर, सचिव निखिल श्रीवास्तव, पटवारी बनवारी लाल त्यागी, परसोत्तम वनमोरिया सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे जिन्होंने उन्हें श्रृद्धांजलि दी है।

a

Related Articles

Back to top button