No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

वन्यजीव प्राणी नीलगाय के मांस काटने का महिला पर आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम।

वन्यजीव प्राणी नीलगाय के मांस काटने का महिला पर आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम।

*सूचना मिलने पर विभिन्न धार्मिक संगठन के एवं स्थानीय लोग भी मौजूद!*

मामला भिंड शहर के वार्ड नंबर 26 सरोज नगर का बताया जा रहा है, जहां वन्य जीव प्राणी नीलगाय को मांस बिक्री के लिए काटते हुए महिला पकड़ी गई है। महिला के घर के अंदर बड़ी मात्रा में नीलगाय का मांस बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला के घर नीलगाय को मांस के लिए काटा जा रहा है जिस पर सिटी, देहात और फॉरेस्ट पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वन विभाग की टीम ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। मामले की गहराई से जांच जारी है और प्रशासन भी सख्त नजर आ रहा है।

*प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेकर कड़ी कार्रवाई करने की कही बात!* शहर में वन्य जीव प्राणी नीलगाय की हत्या कर मांस बेचे जाने के उद्देश्य से उसे काटने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वन विभाग एवं पुलिस की टीम सख्त नजर आ रही है, पुलिस एवं वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मांस सहित महिला को हिरासत में लिया है। वन विभाग ने कहा कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत महिला सहित इस कृत्य में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

a

Related Articles

Back to top button