No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर छात्रों को समझाया गया स्वामी विवेकानंद जी का व्यक्तित्व।

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर छात्रों को समझाया गया स्वामी विवेकानंद जी का व्यक्तित्व।

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर तथा के.एस.बारिया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के कुशल मार्गदर्शन में शासकीय एम.जे.एस. कॉलेज, भिण्ड में ‘‘राष्ट्रीय युवा दिवस’’ के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त विद्यालय में आयोजित शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित अनुभूति गुप्ता, न्यायाधीश/सचिव देवेश शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को राष्ट्ीयता की भावनाओं को प्रेरित करने और समाज एवं देश के विकास में महती भूमिका निभाने के बारे में बताया गया कि भारत सरकार ने सन् 1984 में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर घोषणा कि थी कि हर वर्ष 12 जनवरी को देशभर में ‘‘राष्ट्ीय युवा दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा। विवेकानंद की शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों, शिक्षा और चरित्र विकास को बढ़ावा देने पर था। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं को युवाओं के बीच पहुंचाने के लिए एवं उनके आदर्शों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उक्त दिवस को मनाया जाता है, जिससे उनके अंदर देशभक्ति की भावना को जगाया जा सके एवं उनके आचार-विचार को आज के युवा अपने जीवन में उतारे एवं अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके।
इसी क्रम में विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसे बालक जिन्होंने कानून के विरूद्ध कोई कृत्य किया है वह ‘‘धारा 12’’ विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987, के अंतर्गत निःशुल्क विधिक सहायता हेतु पात्र है, जिसका लाभ वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय भिण्ड में उपस्थित होकर/पत्र के माध्यम से अथवा किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष निःशुल्क विधिक सहायता की मांग कर, प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 15100 पर भी संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.ए. शर्मा, प्राध्यापकगण  मोहित दुबे, के.के. रायपुरिया एवं स्टॉफ, छात्र-छात्रायें तथा  मंजर अली, पीएलव्ही, भिण्ड उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button