विश्व होम्योपैथिक दिवस पर आयुष विभाग द्वारा मेगा स्वास्थ्य शिविर 10 अप्रैल को।

विश्व होम्योपैथिक दिवस पर आयुष विभाग द्वारा मेगा स्वास्थ्य शिविर 10 अप्रैल को।
विश्व होम्योपैथिक दिवस पर आयुष विभाग द्वारा 10 अप्रैल 2025 दिन गुरुवार को जिले में सभी होम्योपैथिक औषधालयों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग से प्राप्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ नीलम कुशवाह के नेतृत्व में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर “सर्वजन स्वास्थ्य का लक्ष्य है कि हर कोई स्वस्थ रहे और प्रसन्न रहे” की थीम पर एक विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि होम्योपैथी जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन की 270 जयंती पर होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि होम्योपैथीक दवाइयों में पौधों और खनिजों का उपयोग किया जाता है यह पारंपरिक उपचार प्रणाली आपकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में सक्षम है होम्योपैथिक प्राचीन प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है यह पूरे शरीर की समस्त चिकित्सा करती है या शरीर के रोगों के लक्षणों को ठीक करती है बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोध क्षमता को भी मजबूत बनाती है यह प्राकृतिक और सुरक्षित है शरीर की बीमारियों का जड़ से इलाज करती है इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है लंबे समय तक असरदार है मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में लाभकारी है सभी आयु वर्ग के लिए सुरक्षित है अधिक से अधिक संख्या में आमजन इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लें।




