No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे पर सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे पर सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

गैर कानूनी तरीके से षड्यंत्र करके कांग्रेस नेता सोनिया एवं राहुल ने प्रॉपर्टीज पर, कब्ज क्यों किया है?

भिण्ड।*भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह एडवोकेट के निर्देशन में निर्धारित कार्यक्रम के तहत गांधी परिवार के सोनिया गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस का भ्रष्टाचार आचरण शेयर की हेरा फेरी कर और संपत्ति बना गैर कानूनी तरीके से षड्यंत्र करके प्रॉपर्टीज पर कब्जा क्यों किया? इसके विरोध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का परेड चौराहे पर पुतला दहन करते हुए विरोध प्रकट किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता सोनिया एवं राहुल का पुतला लेकर धनवंतरी परिसर से रैली निकालते हुए परेड चौराहे पर पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस के उपयुक्त दोनों नेताओं सोनिया गांधी राहुल गांधी को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला उनके भ्रष्टाचार की अन्यथाओं को जमीन पर उजागर किया । और पुतले को मुखानी दी। यह देश किसी एक पार्टी की जागीर नहीं है और न ही सोनिया गांधी या राहुल गांधी कानून से ऊपर हैं। कांग्रेस का भ्रष्टाचार आचरण शेयर की हेराफेरी करो, संपत्ति बनाओ।
गैरकानूनी तरीके से षडयंत्र करके सोनिया-राहुल ने प्रोपर्टीज पर कब्जा क्यों किया है? सोनिया जी राहुल जी बेल पर हैं, इन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया कोई राहत नहीं मिली। नेशनल हेराल्ड 1937 में शुरू हुआ जिसमें 5000 शेयर होल्डर्स थे, ये नेहरू खानदान की तब जागीर नहीं थी, इसमें तब बड़े बड़े लोगों ने सहयोग किया। 2008 में नेशनल हेराल्ड बंद हो गया, उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने 90 करोड़ रूपय फंड इस अखबार को दिया ..जिसके बाद नेशनल हेराल्ड ने लोन देने से मना कर दिया, फिर कॉरपरेट षड्यंत्र करके यंग इंडिया के नाम की कंपनी बनाई गई जिसमें 38-38 प्रतिशत शेयर सोनिया गांधी-राहुल गांधी के थे। जो अखबार आजादी के आंदोलन में लड़ने वाले लोगों की आवाज को मजबूत करने का अखबार था उसको अपने प्राइवेट व्यापार में बदल दिया, ATM बना दिया।भाजपा की तरफ से हम कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार की भर्त्सना करते हैं और ED को जो धमकाने की बात की जा रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है यह देश की कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है, इसे हम उचित नहीं मानते पॉलिटिकल जवाब नहीं सबूत के आधार पर जवाब दीजिए 76% शेयर माताजी और पुत्र का कैसे हो गया और 50 लाख के एवज में 90 करोड़ का शेयर उनके पास कैसे आया और हजारों करोड़ों की संपत्ति कैसे आई, इसका जवाब दें। इस देश में लूटने का लाइसेंस नहीं है नेशनल हेराल्ड केस में जिस तरह शेयर ट्रांसफर किए गए और हजारों करोड़ की संपत्ति हथिया ली गई यह तो लूट का मामला बनता है, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनता है। आपने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में कहा था हमें फंसाया जा रहा है हाई कोर्ट ने आपकी बात मानी क्या, सुप्रीम कोर्ट ने मानी क्या? प्रदर्शन करने के अधिकार को मैं चुनौती नहीं दूंगा, लेकिन प्रदर्शन किस बात के लिए? प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में एजेंसियों को ईमानदारी से काम करने की छूट है और काम होगा। धरना देने से ED दबाव में नहीं आएगी और आनी भी नहीं चाहिए। इस अवसर पर भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष पवन जैन, सुभाष मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, वानखंडेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रिंस दुबे, युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी सरजन नरवरिया, अंकित मिश्रा ने पुतला दहन करते हुए मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भ्रष्टाचार के सभी आलम तोड़ दिए हैं जिन्होंने गैर कानूनी तरीके से संपत्ति पर कब्जा किया है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री उपेंद्र सिंह भदौरिया, भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य युवा नेता सिद्धार्थ जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशफाक खान, किसान मोर्चा के जिला मंत्री महेंद्र सिंह कुशवाह, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र जैन दाढ़ी, छत्रसाल सिंह चौहान, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वैभव चतुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकिशोर सिंह राजावत उर्फ सनी, रितेश सिंह भदौरिया, अंशुल त्रिपाठी, श्यामकिशोर दीक्षित, सत्यम सोनी, गोपाल सोनी, अनुज सियार मंडल महामंत्री, सौरभ जैन, गौरव शर्मा आदि कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल थे।

(अजय कुमार शर्मा पुरोहित)भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी भिण्ड मध्य प्रदेश।

a

Related Articles

Back to top button