No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न। लापरवाही के लिये बी.पी.एम. फूप को दिया कारण बताओ नोटिस।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न।

लापरवाही के लिये बी.पी.एम. फूप को दिया कारण बताओ नोटिस।

कलेक्टर भिण्ड संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का अयोजन कलेक्टर सभाकक्ष भिण्ड में किया गया, जिसमें मेडलीपार, जिला टास्कफोर्स (टीकाकरण), मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, निक्षय 100 दिवसीय शिविर की समीक्षा, एन.सी.डी. कार्यक्रम की समीक्षा, आर.बी.एस.के. कार्यक्रम की समीक्षा एवं मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के निर्माण की समीक्षा तथा मौसमी बीमारियों की समीक्षा की गयी।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव, जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल, सिविल सर्जन भिण्ड डॉ. आर.एन. राजोरिया, डी.टी.ओ. भिण्ड डॉ. देवेश शर्मा, डी.आई.ओ. भिण्ड डॉ. किशन सिंह राजावत, डी.एच.ओ. भिण्ड डॉ. आलोक शर्मा, डब्ल्यू.एच.ओ. आर.आर.टी. भिण्ड डॉ. प्रफुल्ल सिंह, संभागीय समन्वयक निपी रजनीश सक्सेना एवं समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त कार्यक्रम अधिकारी, समस्त आर.बी.एस.के. टीम, समस्त बी.पी.एम. एवं बी.सी.एम. उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी, जिसमें ए.एन.सी. पर अटेर, रौन, फूप व मेहगांव की डिलेवरी अत्यधिक कम होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा डिलेवरी का आउटकम निकालने हेतु निर्देशित किया गया तथा बी.एम.ओ. बी.पी.एम. को संयुक्त जिम्मेदारी दी गयी। टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत सत्र स्थल पर आई.ई.सी. मटेरियल तथा सत्र स्थल पर मॉनिटरिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुये विकास खण्ड फूप के बी.पी.एम. को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त कार्यक्रमों की समीक्षा ब्लॉक स्तर पर एस.डी.एम. की अध्यक्षता में की जाये तथा एच.एम.आई.एस. में प्रत्येक माह की 4 तारीख तक समस्त कार्यक्रमों की डाटा एण्ट्री कम्पलीट की जाये, जिसकी समीक्षा कलेक्टर भिण्ड द्वारा व्ही.सी. के माध्यम से की जायेगी।

a

Related Articles

Back to top button