भिंड में अघोषित बिजली कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता धर्मेंद्र भदौरिया के नेतृत्व में रैली व धरना प्रदर्शन।
भिंड में अघोषित बिजली कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता धर्मेंद्र भदौरिया के नेतृत्व में रैली व धरना प्रदर्शन।
भिंड जिले में अघोषित बिजली कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता धर्मेंद्र उर्फ पिंकी भदौरिया ने अपने कई कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ शहर के गोल मार्केट महात्मा गांधी की प्रतिमा से लेकर वाटर वर्क्स बिजली घर तक ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकाली गई और बिजली घर का घेराव किया। कांग्रेस नेता धर्मेंद्र उर्फ पिंकी भदौरिया ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए ज्ञापन के माध्यम से कहा कि
भिंड में आए दिन हो रही बिजली कटौती को बंद किया जाए, लहरौली और पांडरी फीटर को रोन से हटाकर ऊमरी से जोड़ा जाए, किसानों के बिलों में ब्याज माफ किया जाए और बिना सूचना के ट्रांसफार्मर न उतारे जाएं, अवैध वसूली को रोका जाए और एवरेज बिलों में सुधार किया जाए। इन सभी मांगों को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी ने आश्वासन दिलाया और कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया।




