
भाजपा जल्द कर सकती है राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान- सूत्र।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी जल्द ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। भाजपा नए अध्यक्ष के लिए 6 नामों पर विचार कर रही है, इनमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं। वहीं, भाजपा महासचिव सुनील बंसल और विनोद तावड़े भी रेस में बताए जा रहे हैं, और भाजपा नए नाम का ऐलान करने में चौकाने वाले फैसलों के लिए भी जानी जाती है।