No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव 17 एवं 30 जुलाई को, प्रशिक्षणार्थियों हेतु सुनहरा अवसर।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव 17 एवं 30 जुलाई को, प्रशिक्षणार्थियों हेतु सुनहरा अवसर।

प्राचार्य शासकीय आईटीआई भिण्ड ने बताया है कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड में प्रशिक्षणरत एवं उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए दो प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विशेष अप्रेंटिसशिप ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें दिनांक 17 जुलाई 2025 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिण्ड में महिंद्रा एण्ड महिंद्रा लिमिटेड जयपुर द्वारा आई.टी.आई. उत्तीर्ण (फिटर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट इलेक्ट्रीशियन, ट्रैक्टर मैकेनिक) पुरुष/महिला प्रशिक्षणार्थियों तथा दिनांक 30 जुलाई 2025 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिण्ड में सैमसंग डिस्प्ले नोएडा प्रा.लि. नोएडा द्वारा आई.टी.आई. उत्तीर्ण (इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, फिटर, कोपा) केवल पुरुष प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा।
सभी योग्य एवं इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों से अनुरोध है कि उपरोक्त तिथियों को संस्था में उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी हेतु नंबर 0755-2525258 पर संपर्क करें।

a

Related Articles

Back to top button