No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

रक्षाबंधन पर्व पर भिंड बाजार में भारी भीड़।पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

रक्षाबंधन पर्व पर भिंड बाजार में भारी भीड़।पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

भिंड एसपी डॉ असित यादव, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में भिंड शहर में रक्षाबन्धन त्यौहार पर सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, सिटी कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र सेंगर और देहात प्रभारी मुकेश शाक्य के द्वारा शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, रक्षाबन्धन को शान्तिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां कीं है। बाजार में सुबह से ही मिठाई, राखी, उपहार की खरीदारी के लिये पुरुष एवं महिलाओं की भारी भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है, वहीं यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिये ट्रैफिक व्यवस्था भी सक्रिय है। पुलिस प्रशासन की आम नागरिकों से अपील की है कि त्योहार के दौरान सतर्क रहे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरन्त सूचना थाना, डायल 100 और पुलिस कंट्रोल रूम को दें। भीडभाड वाले स्थानों पर अपने बच्चों व सामान पर विशेष ध्यान रखें। मिलजुल कर इस पवित्र त्योहार को मनायें।

a

Related Articles

Back to top button